डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, वेतन-भत्ते और अवसरों की दी जानकारी।

Career counselling programme was held at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College, Amla, students were given information about the recruitment process, salary-allowances and opportunities.

  • भारतीय वायु सेना में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के विद्यार्थी भी बना सकते हैं करियर : जूनियर वारंट ऑफिसर कृष्णा वीर सिंह।

आमला (हरिप्रसाद गोहे )। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना में रोजगार के अवसर विषय पर करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जूनियर वारंट ऑफिसर कृष्णा वीर सिंह, एजुकेशनल इंस्ट्रक्टर एयर फोर्स आमला उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए जूनियर वारंट ऑफिसर कृष्णा वीर सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के विद्यार्थी भी अपनी योग्यता के आधार पर करियर बना सकते हैं। उन्होंने एयर फोर्स की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रक्षा, आपदा प्रबंधन, निगरानी, ज्वाइंट ऑपरेशन, कार्गो ट्रांसपोर्ट, फ्लाइंग ब्रांच, भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन-भत्ते, उपलब्ध अवसर, चुनौती, एडवेंचर एवं एक्टिविटी की विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि विद्यार्थी एयर फोर्स में शामिल होकर करियर बनाने के साथ-साथ देश की सेवा भी कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. राजा अतुलकर ने आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अग्निवीर आकाश (वायु सेना), प्रो. मुकेश इवने, डॉ. जगदीश पटैया, डॉ. माधुरी धोटे, डॉ. सुनीता सोलंकी, प्रो. लोकेश झरवडे, प्रो. निधि द्विवेदी, सतीश बागडे, दीपक हाथिया, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. देविका देशमुख, प्रो. अनीता मानकर, प्रो. सतीश भूमरकर, प्रो. गोरेलाल पाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading spinner
Advertisement