चित्तौड़गढ़.
बारिश के मौसम में मेनाल का झरना पूरे वेग से बह रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं। भीलवाड़ा निवासी कन्हैयालाल बैरवा भी सोमवार को अपने मित्र अक्षित के साथ पिकनिक मनाने के लिए मेनाल झरने पर आया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में झरने की ओर बहने लगा। जहां से झरना गिरता है, उसके थोड़े पहले लगी चैन को उसने पकड़ लिया था।
लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बाद में वह 150 फीट की ऊंचाई से झरने में गिर गया। इसके बाद से ही सिविल डिफेंस, चित्तौड़गढ़ व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। शव नहीं मिलने पर मंगलवार को कोटा से एनडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया, जो पानी के भीतर जाकर तलाश करती है। मंगलवार शाम को अंधेरा होने तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर अभियान रोक दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे एनडीआरएफ की टीम जोगणिया माता पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील व सुरेंद्र के साथ झरने के पानी में उतरी और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। झरने से करीब 60 फीट की दूरी पर युवक कन्हैया का शव मिल गया। शव को एंबुलेंस की सहायता से बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया गया, यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि मेनाल झरने पर लोग पिकनिक मनाने के दौरान लापरवाही दिखाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है लेकिन लोग इसे अनदेखा कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब स्थानीय विधायक ने यहां जाली लगाने के निर्देश दिए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र