गुना
गुना में जिस महिला का शव बोरे में तीन टुकड़ों में मिला, उसकी पहचान झूना बाई तंवर (40) के रूप में हुई है। महिला के बेटे का कहना है कि मां रविवार को राखी का सामान लेने बीनागंज गई थी। फिर नहीं लौटी।
मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसका खुलासा नहीं किया है।महिला पति शेरू सिंह और बेटे गोविंद सिंह के साथ सांडिल्य खेड़ी गांव में रहती थी। पति चाचौड़ा में चौकीदारी करता है।
मर्डर कहीं और किया, लाश दुकान के पास फेंकी
चाचौड़ा बीनागंज के खातोली गांव में सोमवार दोपहर को बंद पड़ी सरकारी राशन दुकान के कैम्पस में महिला की लाश 3 टुकड़ों में मिली थी। सिर, धड़ और कमर के नीचे का हिस्सा अलग-अलग बोरियों में बंद था। दो बोरियां प्लास्टिक और एक जूट की थी। इन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। बदबू भी आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बोरियां खोलीं तो अंदर से शरीर के टुकड़े मिले। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है, जबकि शव यहां ठिकाने लगाया गया है। एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया, शव के टुकड़े कटर से किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। ग्वालियर से आई फोरेंसिक टीम टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











