हरियाणा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में झूठी गारंटी दी है, जिससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा हरियाणा में दी जा रही गारंटी भी हिमाचल की तरह पूरी नहीं होंगी, इसलिए हरियाणा वासियों को सतर्क रहना होगा।
हिमाचल के मुद्दे
जयराम ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हर महिला के खाते में 1500 रुपये मासिक आएंगे, लेकिन अब तक एक पैसा भी नहीं मिला। युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके लिए कोई विज्ञापन तक नहीं निकाला गया। इसी तरह दूध और गोबर की खरीद के लिए भी वादे किए गए थे, लेकिन कुछ भी वास्तविकता में नहीं आया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद विधानसभा में कहते हैं कि सरकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री और मंत्री खुद दो-दो महीने का वेतन नहीं लेते हैं और यह भी कहते हैं कि गारंटी देने वाले चले गए हैं और वे गारंटी पूरी करने की स्थिति में नहीं हैं।
भाजपा का संकल्प पत्र
जयराम ठाकुर ने कहा कि वे हरियाणा के लोगों को जागरूक करने आए हैं और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बिना पर्ची और खर्च के नौकरी देने का वादा किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी हरियाणा सरकार ने 1 लाख 44 हजार नौकरियां दी हैं।
15 लाख का वादा
एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने कभी भी किसी घोषणा पत्र या संकल्प पत्र में यह नहीं कहा कि 15 लाख रुपये हर भारतीय के खाते में आएंगे। यह केवल काले धन के संदर्भ में चर्चा की गई थी।जयराम ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की गारंटियों पर विश्वास न करें, क्योंकि ये अक्सर अधूरी रहती हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र







