भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा है कि "जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को एक नयी शक्ति एवं ऊर्जा से भर देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय शास्त्री , राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।