ढाका
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। बांग्लादेश ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूतों को वापस ढाका लौटने का आदेश दिया है।
बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान के अलावा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूत शामिल हैं। सूत्रों का कहना है मुस्तफिजुर रहमान सहित वापस बुलाए गए राजदूत कुछ महीनों में रिटायर होने वाले थे।
सरकार के फैसले से अधिकारी नाराज
वहीं, नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश से विदेश सेवा के अधिकारी नाराज हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारत में उच्चायुक्त समेत वापस बुलाए गए अन्य राजदूतों की नियुक्ति राजनीतिक तौर पर नहीं की गई थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें