बहादुरगढ़
रोहतक के बनियानी गांव स्थित पीएचसी में तैनात डॉ.सतीश कुमार का शहर के ओमैक्स सिटी स्थित घर में फंदे से लटका शव मिला है। डॉक्टर के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही जा रही है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रोहतक के लाहली निवासी डॉ. सतीश कुमार (52) कुछ समय से बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी में परिवार के साथ रह रहे थे। वे रोहतक के गांव बनियानी पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर थे। रविवार को उनकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। घर में काम करने वाली नौकरानी जब पहुंची तो उसने शव फंदे पर लटका देखा। नौकरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और डॉ.सतीश को फंदे से उतारा गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
डॉ.सतीश पिछले डेढ़ साल से बनियानी पीएचसी में बतौर मेडिकल ऑफिसर तैनात थे। डाॅ. सतीश दो दिन पहले अवकाश पर गए थे। शुक्रवार को वे पीएचसी आए थे, यहां ओपीडी में कुछ मरीजों को देखा था। सोमवार को अचानक उनके निधन की खबर से पीएचसी में शौक की लहर दाैड़ गई। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वे बीमार थे। चर्चा है कि वे मानसिक रूप से भी परेशान थे। डॉ. सतीश ने पीजीआई से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद हिसार में लंबे समय तक सेवाएं दी थीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




