रायपुर
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पदोन्नति करने हेतु जिला संचालक द्वय ओमप्रकाश सोनकला एवं भानुप्रताप डहरिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ.विजय कुमार खंडेलवाल से मिलकर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर शीघ्र पदोन्नति करने के लिए ज्ञापन सौपा गया। जिस पर डीईओ द्वारा 15/10/2024 को अंतिम दावा आपत्ति पश्चात दीपावली पूर्व पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना करने का आश्वस्त किया गया।
अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी वर्ग 3 इंद्रकुमार देवांगन को विगत 10 माह का लंबित वेतन भुगतान हेतु बात रखी गई जिस पर डीईओ द्वारा आवेदन लेकर उच्च कार्यालय को अवगत कराकर अतिशीघ्र वेतन दीपावली पूर्व भुगतान कराने की बात कही।डीईओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा से ओमप्रकाश सोनकला, भानुप्रताप डहरिया, आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा, अब्दुल आसिफ खान, कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, गोपाल वर्मा, बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्ग सुरतान, मनोज मुछावड, मदन वर्मा, कृष्ण कुमार जांगड़े, प्रफुल्ल मांझी, संतोष सोनवानी, जितेंद्र निषाद, इंद्रकुमार देवांगन, वर्षा दुबे सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











