रायगढ़.
रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक प्लांट में काम करने वाली महिला ने कोतरा रोड थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीय में महिला ने बताया की 2010 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह प्लांट में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रही। पीड़िता ने बताया कि काम करते समय 2023 में प्लांट में गार्ड का काम करने वाले अंकित कुमार (24) से उसकी जान पहचान हुई और रोजाना बातचीत होती थी।
पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 26 सितंबर 2023 की शाम अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाते हुए कहा, 'मेरा वचन है कि दूसरे से तीसरा नहीं आएगा। मैं अनाथ हूं, तुमसे मिलकर नई जिंदगी मिली है।' 27 सितंबर 2023 को अंकित का तमनार तबादला हो गया और इस दौरान बीच-बीच में वह महिला के घर आता और संबंध बनाता था।
महिला का नंबर किया ब्लॉक
पीड़िता ने बताया कि अंकित ने जून 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया और बोला, 'मैंने दूसरी लड़की से शादी कर ली है… तुमसे शादी नहीं करूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो और फिर महिला के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया।
आरकेएम प्लांट में पकड़ा गया आरोपी
पीडिता की रिपोर्ट बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी करते हुए शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित आरकेएम प्लांट में दबिश देकर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









