रायगढ़.
रायगढ़ जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जेल पारा निवासी महिला लता ने बताया कि वह आटा रिक्शा चलाती है और उसका पति गिरधर देवांगन बैनर पोस्टर लगाने का काम करता है।
14 अक्तूबर की सुबह उसका पति कोरबा जा रहा हूं कहकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4398 से निकला था इसी बीच रात करीब 9 बजे के आसपास फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटा। अगले दिन 15 अक्तूबर की सुबह 08 बजे फोन से सूचना मिली कि बनहर तिराहा के पास मेन रोड में ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीयू 5707 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरधर देवांगन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर, हाथ पैर में गंम्भीर चोंट और अधिक रक्त बहने की वजह से गिरधर देवांगन की मौत हो गई। बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









