रायपुर
सरकार ने मुस्लिम समाज में तीन तलाक की प्रथा को भले की संज्ञेय अपराध की श्रेणी में डाल दिया हो, लेकिन कानून का भय अभी भी पुरुषों में नहीं है. इस बात का परिणाम राजधानी के मठ पुरेना स्थित गोकुल नगर की रहने वाली शबाना खान है, जिसके पति मोहम्मद खान ने तीन तलाक कहकर दो दशक पुराना संबंध खत्म कर दिया. महिला न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है.
रायपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ पहुंची शबाना खान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि लगभग 24 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान पिता अहमद खान के साथ हुई थी. लेकिन दो दशक तक चली शादी को तीन तलाक कहकर एक ही झटके में खत्म कर दिया.
उन्होंने बताया कि पत्नी के तौर पर अपने पति की सेवा करने में कोई कमी नहीं की. 2021 में पति का एक्सीडेंट होने के कारण कमर, पैर और पिंडली की हड्डी टूट गई थी, और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लगभग 5 महीने तक वे बेड पर थे, इस दौरान उनका खाने-पीने के साथ लैट्रिन-बाथरूम, समय पर दवाई देने के साथ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने जैसे काम को बखूबी अंजाम दिया.
यही नहीं पति ने उससे पैसे की आवश्यकता बताते हुए शादी में उपहार स्वरूप प्राप्त घर से मिले 22 तोला सोना, 40 तोला चांदी बेच दिया. इसके बाद मायके जाकर और रुपया लाने कहा. इस पर मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज कर 28 नवंबर 2021 को घर से निकाल दिया, और मकान को भी बेच दिया.
शबाना ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है, और वह उसी के साथ मंडी गेट पंडरी रायपुर में रह रहे हैं. यह सब पता चलने के बाद मैं भाई, जीजा और मामा के साथ उनसे मिलने गई, मुलाकात के दौरान पति भड़ककर गाली-गलौच करते हुए तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कहा कि अब तू निकल जा मेरे घर से, तू मेरी बीवी नहीं रही, तू मेरे लिए हराम हो गई है, और दोबारा इस घर में आएगी तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा.
शबाना ने बताया कि पति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने टिकरापारा थाना और महिला थाना रायपुर में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद अब पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं. महिला ने उम्मीद जताई कि पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाएगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









