रायपुर
दीपावली से ठीक पहले सोने व चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। बाजार में जो संभावना जतायी जा रही थी उसी हिसाब से कीमत बढ़ भी रहे हैं। सप्ताह के पहले आज जब बाजार खुले तो समाचार लिखे जाने तक चांदी प्रति किलोग्राम 1 लाख 100 रुपए पहुंच गई है। सोना तो पहले ही चमक रहा है,आज 80,600 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहे, हो सकता है देर शाम बंद भाव तक यह और भी बढ़ जाये। कारोबारी और ग्राहकों में चर्चा स्वाभाविक है कि आखिर कहां तक जाकर कीमतों में स्थितरता आयेगी भी कि नहीं।
सोना और चांदी के भाव में लगातार वृद्धि बने होने पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का कहना है कि इसका मुख्य कारण यूरोपियन सेंट्रल बैंक द्वारा अभी ब्याज दर में 30 से 40 पैसे कमी की गई है,इसी तरह अमेरिकी फेडरल बैंक ने भी ब्याज दरों में कमी की है । साथ ही आगामी तीन-चार नवंबर को फेडरल बैंक की होने वाली बैठक में फिर से ब्याज दर कम किया जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चीन ने आर्थिक स्थिति सुधार के लिए बांड जारी किए हैं ,मध्य पूर्व देश में युद्ध की बढ़ती स्थिति जैसी तमाम परिस्थितियों के कारण ग्लोबल बाजार में अस्थिरता आ गई है .इसलिए सुरक्षित निवेश के हिसाब से अधिकांश लोग सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं जिस भाव में लगातार वृद्धि हो रही है। फिलहाल कीमत घटने के तो कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











