रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का दिन है. 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करता हूं. 32 प्रतिशत आदिवासी जनसंख्या वाला यह छत्तीसगढ़ आपके आगमन से अभिभूत है.
रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायपुर एम्स का प्रस्ताव अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने रखा था. इसके लिए जगह का चयन भी सुषमा स्वराज ने किया, और आज उसी जगह पर सर्वसुविधायुक्त एम्स संचालित है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का मेडिकल हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए हमने चार नए मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए एक हजार बीस करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








