रायपुर.
रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई। बैठक में एआईसीसी के सचिव राजेश तिवारी ने सभी सेक्टर और बूथ एवं वार्ड प्रभारियों को उनके क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी। सभी ब्लाकों, कुल 19 वार्डो में विधानसभा क्षेत्र को बांटकर वरिष्ठ नेताओं को प्रभार दिया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने इस बात के लिये एकजुटता दिखाई कि दक्षिण विधानसभा में अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आप सभी को जिम्मेदारी दी गयी है। 2 मोबाइल से आप लोगों को काम करना है। वोटर को चिन्हित उसे ब्लॉक या वार्ड या स्थानीय ही वोटर को चिन्हित कर सकते हैं। सभी समाज के लोगों को जोड़कर काम करना है। भाजपा ने 10 माह में कौन सा काम किया है उनको बताना है। सरकार की नाकामी बड़ा मुद्दा है। बलौदाबाजार, लोहारीडीह की घटना को बताना है। सरकार के खिलाफ वातावरण बना सकते हैं। 10 महीने में हड़ताल पदयात्रा हो रही है इस सरकार में। भाजपा सरकार की अराजकता को लोगों को बताना है। एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड ने कहा कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ना है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा युवा प्रत्याशी है, एनएसयूआई के अध्यक्ष थे, अब युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है। भाजपा के लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं। अविश्वास फैलाने की कोशिश की। बूथ में मतदाता चिन्हित करना है। मत वहीं है जो पेटी में डाला जाये और अधिक से अधिक मतदान करवाना है, सहयोग करना है। प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम करना है, लोगों को सक्रिय करना है। घर-घर जाकर उम्मीदवार से अपील करना है, कम से कम घर-घर में तीन बार जाना है। वरिष्ठ नेताओं का नुक्कड़ सभा कराने का प्रयास कराये। दिन प्रतिदिन मॉनिटरिंग करनी है। जो साथी काम करने में सहमत है वहीं काम करने आगे आये। कोई 5 मुद्दे लेकर जनता के बीच जायेंगे। प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है चुनाव को गंभीरता से लेना है। जो नेता काम करे उनसे सहयोग लें। वार्ड वाइस प्रभारी को जिम्मेदारी दिया है। सभी आज से अपने प्रभार क्षेत्र में काम शुरू कर दें। बैठक में वरिष्ठ एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जरिता लेतफलांग, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सहसचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अपने सुझाव दिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









