रायपुर
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि-धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है । दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह प्रकाश का पर्व है और तमस (अंधकार) को दूर करता है, इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।
डॉ. रमन ने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि-पशुधन हमारी कृषि का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे। डॉ. रमन ने कहा कि-दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है, जब भीतर का अंधकार दूर हो । डॉ. रमन ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









