MY SECRET NEWS

हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। इस साल देश में 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली का पर्व दान और उदारता की भावना को बढ़ावा देता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को उपहार व मिठाईयां देते हैं, जो लोगों के बीच प्रेम भाव को भी बढ़ाता है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका दान दिवाली के मौके पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दिवाली पर कोई भी चीज दान करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपावली के दिन हमें किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए।

दिवाली पर न करें इन चीजों को दान

  • तेल और घी: दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का दान अशुभ माना जाता है।
  • नमक: दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। यह रिश्तों में दरार पैदा करने की वजह बन सकता है।
  • लोहे की वस्तुएं: लोहे की वस्तुएं दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं, इसलिए इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए।
  • काले रंग की वस्तुएं: दिवाली के दिन काली वस्तुओं का भी दान न करें। यह नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती हैं।
  • टूटी हुई वस्तुएं: टूटी हुई वस्तुएं असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन इनका भी दान न करें।

दिवाली पर करें इन चीजों का दान

  • अनाज: गरीब या जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
  • कपड़े: आप इस दिन कपड़ों का भी दान कर सकते हैं।
  • फल: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए दिवाली के दिन फल दान करें।
  • मिठाइयां: मिठाइयों का दान करने से सुख-समृद्धि आती है।
  • धन: जरूरतमंदों को दिवाली के दिन आप धन भी दान कर सकते हैं।
Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0