With the arrival of cold, the fairs in Madhya Pradesh brighten up, Bhojpal Mahotsav starts from November 15 in Bhopal.
Bhojpal Mela 2024 ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे।
ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बड़ा मेला लगेगा। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर से प्रारंभ होनेवाला भोजपाल मेला सस्ते सामानों के लिए विख्यात है। मेले में इस बार अत्याधुनिक झूलों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस भी लोगों को लुभाएगा।
भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। एक ओर द ग्रेट इंडियन सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के रोमांचक करतब देख सकेंगे वहीं दूसरी ओर यहां देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टावर, रेंजर, आक्टोपस और ब्रेक डांस भी आ रहे हैं।
भेल जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला की शुरुआत 15 नवंबर को शाम 7 बजे से भजन संध्या के साथ की जाएगी। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यहां आनेवाले लाखों लोगों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रहीं हैं।
मनोरंजन के अलावा भोजपाल महोत्सव मेले में हर प्रकार के सस्ते सामान मिलते हैं। पूरे इलाके में यह मेला सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले मेले में लगी दुकानों में सभी प्रकार का सामान बहुत कम दरों पर मिलता है। यही कारण है कि मेले में राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों, जिलों और नगरों से करीब 20 लाख लोग शिरकत करते हैं। इस बार भी भोजपाल मेले में कपड़ों से लेकर घरेलू जरूरतों की सैंकड़ों दुकानें लगाई जा रही हैं।
भोजपाल महोत्सव मेले का विगत 8 सालों से आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह 9 वां साल है। 15 नवंबर से शुरु होनेवाला मेला इस बार 29 नवंबर तक चलेगा। संयोजक विकास विरानी के अनुसार पूरे 45 दिनों तक लोग यहां अपना मनोरंजन कर सकेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











