बिलासपुर
शहर की खूबसूरत सड़कों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्ट्रीट वेंडरों द्वारा अवैध तरीके से ठेले लगाए जा रहे थे। जिससे सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी और पूरे मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात का संचालन हो रहा था। यातायात पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए व्यापारियों को चेतावनी दी गई।
शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ की सुविधा दी गई है। वहीं शहर के सबसे खूबसूरत सड़क में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों ने कब्जा जमा लिया था। निगम अतिक्रमण की टीम ने सोमवार की शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पहुंची। सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वाले ठेलों से लेकर स्ट्रीट वेंडरों संचालकों के ठेले व गुमटियों का हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक दर्जन से ज्यादा फूड स्टाल को जब्त कर सड़क के फूटपाथ को कब्जा मुक्त बनाया गया।
बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हट रहे थे
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर श्रीकांत वर्मा मार्ग में चाट-गुपचुप सहित फूड जोन के नाम से संचालित दर्जनभर स्ट्रीट वेंडरों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन, उन पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तब सोमवार को टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपने ठेले व गुमटियां लेकर भाग निकले।
बार-बार कार्रवाई के बाद नहीं सुधर रहे
श्रीकांत वर्मा मार्ग में शाम होते ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट वेंडरों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इन पर कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी ये वेंडर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद यह मार्ग साफ-सुथरा व व्यवस्थित नजर आने लगा।
शहर के प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहों पर लगता है जाम
शहर के बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोलबाजार के साथ ही देवकीनंदन चौक सहित सरकंडा के हुंडई चौक, सीपत चौक से लेकर नूतन चौक और राजकिशोर नगर इलाके में भी सड़क किनारे गुमटी व ठेलों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण शाम होते ही इन मार्गों में जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचता है, तब ठेला व गुमटी हट जाते हैं। इसके बाद दूसरे ही दिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











