MY SECRET NEWS

शरीर की त्वचा का रंग जब एक ही शेड में होता हैं तो त्वचा में चार चांद लग जाते हैं लेकिन जब इसी चांद में दाग और धब्बे दिखाई देने लगे तो उसकी सुंदरता कम हो जाती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं घुटनो और कोहनियो पर जमे काले रंग की। जो हमारे शरीर की सुंदरता को कुचलता दिखाई देता हैं। यदि आप भी अपने काले घुटनो या कोहनियो से परेशान हैं तो फिक्र मत कीजिए। हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हे अपना आप अपने बदसूरत काले घुटनो को सुन्दर और आकर्षक बना सकते हैं।

-कुछ बादाम ले और उन्हें अच्छी तरह कूटकर पाउडर बना लें। अब इसमें दही मिलाएं और इस मिश्रण को घुटनों पर हलके हलके से लगा कर एक घंटे तक रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धोए। इस से घुटनो का रंग साफ होगा।
-बेसन के कई फायदे होते हैं। इनमे से एक फायदा हैं ये त्वचा के मैल को हटाने में कारगर साबित होता हैं। सब से पहले एक कटोरी में बेसन ले। अब इसमें दही मिलाकर गाड़ा पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को घुटनो पर 15 मिनट तक रहने दे। सूखने के पश्चात धो ले और कुछ ही दिनों में अंतर देखे।
-एलोवेरा त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। ये ना सिर्फ त्वचा को मुलायम बनाता हैं बल्कि त्वचा का रंग भी निखारता हैं। यह काले घुटनो की समस्यां का प्राकृतिक और कारगर उपाय हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एलोवेरा का रस तीन दिन में एक बार एक माह तक घुटनो पर लगाइए। जल्द ही परिणाम दिखेगा।
-दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना घुटनो पर लगाने से उनका काला पन कम होता हैं। साथी ही त्वचा मुलायम हो जाती हैं।
-हमेशा विटामिन युक्त सेहतमंद भोजन ही करे। क्योंकि कई बार विटामिन की कमी से त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए अपने खाने में गाजर, पालक, बादाम और मीठे आलू की खुराक बढ़ाए।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0