पंजाब
अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस एसएफजे ने गुरपतवंत पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही जिसमें आतंकी पन्नू भड़का नजर आ रहा है। आतंकवादी पन्नू ने भारत सरकार के हाल ही में कृपाण पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के खिलाफ युवाओं को 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद करने का आह्वान किया है। वहीं गुरपतवंत पन्नू ने 17 नवंबर को पंजाब के लोगों को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दूर रहने का आग्रह किया है। एस.एफ.जे. के जनरल काउंसल ने पंजाब के युवाओं को लगातार सिख समुदाय के अस्तित्व के खतरे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के लिए सड़कों पर ट्रैक्टर और हवा में ड्रोन का इस्तेमाल कर एयरपोर्ट बंद करवाने का आदेश दिया है।
बता दें कि एयरपोर्ट पर सिख कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कृपाण ले जाने पर रोक लगाई गई है जिसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अमृतधारी सिख कर्मचारियों को हवाईअड्डों पर कृपाण पहनकर ड्यूटी करने से रोकने का कड़ा संज्ञान लिया है। धामी ने कहा कि यह दुखद है कि देश के लिये अपना बलिदान देने वाले सिखों के साथ उनके ही देश में अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिख कर्मचारियों के कृपाण पहनने पर प्रतिबंध लगाना सिखों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाता है। इस मामले को लेकर एडवोकेट धामी ने भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है और उनसे इस फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है। सिख नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि देश के लिये अपना बलिदान देने वाले सिखों के साथ उनके ही देश में अन्याय किया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









