MY SECRET NEWS

'पुष्पा 2 द रूल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर एक नॉर्मल पति ढूंढ रही हैं। पिछले साल संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फैमिली क्राइम ड्रामा 'एनिमल' के बाद, रश्मिका ने सुकुमार की 2021 ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर 'पुष्पा: द राइज' के अगले पार्ट में श्रीवल्ली का रोल दोहराया। लेकिन ट्विटर का मानना है कि दोनों फिल्मों में, रश्मिका के किरदार का अपने पतियों के साथ अजीब ही रिश्ता है, जो रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन ने प्ले किया है।

एक्स यूजर्स ट्रेलर से एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका के पैर के साथ अपना सिग्नेचर पुष्पा स्टेप कर रहे हैं। ट्रेलर में अल्लू का वॉयसओवर कहता है, 'श्रीवल्ली मेरी बाइको है। मैं दुनिया को दिखाऊंगा कि जब एक पति अपनी पत्नी की बात सुनता है तो क्या होता है।'

'पुष्पा 2: द रूल' ट्विटर रिएक्शन

एक एक्स यूजर ने ट्रेलर के उस सीन के साथ लिखा- बिचारी को नॉर्मल पति क्यों नहीं मिलते। एक ने इसे एनिमल के उस सीन के साथ शेयर किया, जिसमें रणबीर का किरदार रणविजय अपने पिता बलबीर सिंह के खिलाफ बोलने के लिए रश्मिका को धमकी देता है। यूजर ने कैप्शन में लिखा- बिल्कुल सहमत।

'पुष्पा 2: द रूल' ट्रेलर

'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर रविवार को बिहार के पटना में रिलीज किया गया। अल्लू, रश्मिका, निर्देशक सुकुमार और फिल्म के अन्य कलाकार ट्रेलर लॉन्च करने के लिए शहर में आए। पुष्पा 2, 2021 की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का अगला पार्ट है, जिसमें अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था, जो किसी तेलुगू एक्टर के लिए पहला अवॉर्ड था।

'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज डेट

सीक्वल में फहाद फासिल पहले की तरह विलन बने हैं। फहाद का रोल पहले पार्ट में दिखाया गया था लेकिन इसमें उनका स्क्रीनटाइम लंबा होगा। श्रीलीला इस पार्ट में अल्लू के साथ एक डांस में भी दिखाई देंगी। पहले पार्ट में, सामंथा रुथ प्रभु ने 'ऊ अंटावा' पर अल्लू के साथ डांस किया था। माइथ्री मूवी मेकर्स की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0