हल्द्वानी.
बिजली जलाकर बिल नहीं भरने वालों के विरुद्ध ऊर्जा निगम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। इस दौरान टीम ने हल्द्वानी में 24 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, जबकि कैंप के माध्यम से 18 लाख रुपये की रिकवरी भी की। बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम अब सीधे उनका कनेक्शन काट रहा है। इस दौरान वितरण खंडों में विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर बकाएदारों से वसूली भी की जा रही है। रविवार को ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के बनभूलपुरा व तीनपानी आदि क्षेत्र में कैंप लगाकर दो लाख रुपये की वसूली की। साथ ही 11 बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
20 हजार से ऊपर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि वसूली के साथ ही 20 हजार से ऊपर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। फिर बाद में 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सोमवार को नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा, गौलापार स्थित लक्ष्मपुर चौराहा, बद्रीपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कैंप लगाया जाएगा, जो भी बकाएदार है वह कैंप में आकर बिजली बिल के रुपये दे सकता है। वहीं ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वेगराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण वितरण खंड में 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं, जबकि 15.5 लाख की वसूली उपभोक्ताओं से की गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











