नई दिल्ली.
दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल किरनपाल के हत्यारों का 24 घंटे में हिसाब कर दिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी देर रात एक मुठभेड़ के बाद मारा गया। तीनों बदमाशों ने शनिवार तड़के किरनपाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। एक पुलसकर्मी की हत्या को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दक्षिणी दिल्ली में संगम विहार इलाके में आधी रात को पुलिस ने रॉकी की पहचान की तो उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। रॉकी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस उसे ओखला के ईएसआईसी हॉस्पिटल में लेकरक पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया। एनकाउंटर को लोकल पुलिस और स्पेशल सेल ने मिलकर अंजाम दिया।
यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला किरन पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। शनिवार तड़के वह गश्त पर निकले। इस दौरान उसने संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोका तो विवाद हो गया। आरोपियों ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। सुबह लोग सोकर उठे, तो उन्हें गली नंबर 13 में मुख्य चौराहे के पास सिपाही खून से लथपथ मिला। लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद तीन आरोपियों की पहचान की।
दूसरा आरोपी संग भी एनकाउंटर
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सिपाही की हत्या के मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पता चला कि इनमें से एक आरोपी दीपक है। यह भी पता चला कि वह कालकाजी इलाके में मिल सकता है। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को सूचना मिली कि एक हमलावर गोविंदपुरी डीडीए फ्लैट इलाके में छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए बोला तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











