मुंबई,
सुहाना खान का लेटेस्ट ऐड इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अपने ग्रेस और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सुहाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार चेहरों में से एक हैं। इस नए ऐड में, वह एक शानदार वन-लाइनर देती नजर आ रही हैं और फिर म्यूजिक वीडियो में अपने कमाल के डांस मूव्स और बेजोड़ एनर्जी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
पिछले एक साल में सुहाना कई बड़े ऐड्स में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन इस नए ऐड को उनका सबसे स्टाइलिश ऐड कहा जा रहा है। बेहतरीन विजुअल्स और शानदार अहसास के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है, सोशल मीडिया पर हर जगह लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। ऐड के आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तारीफ़ करनी शुरू कर दी है। सुहाना खान के ऐड कैंपेन्स अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं वह फिल्मों में अपने मच अवेटेड डेब्यू की तैयारी भी कर रही हैं। वह जल्द ही अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान के साथ नेक्स्ट फिल्म किंग में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ सुहाना तेजी से एक जाना-माना नाम बनती जा रही हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











