हैदराबाद
हैदराबाद से एक हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यहां 11 साल के एक बच्चे की तीन पूरियां एक साथ खाने की वजह से मौत हो गई। स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान छात्र ने एक साथ तीन पूरियां खा लीं और इसके बाद उसका दम घुटने लगा।
पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र कक्षा 6 में पढ़ता था। छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ ‘तीन से अधिक पूड़ियां’ खा लीं जिससे उसकी सांस फूलने लगी। छठी कक्षा के छात्र को स्कूल के कर्मचारी पास के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हैदराबाद में ही कुछ दिन पहले मोमोज खाने से 33 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। ठेले पर जिन लोगों ने मोमोज खाया था, वे सभी बीमार हो गए थे। जांच में पाया गया था कि दुकानदार बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के ही काम कर रहा था और बेहद गंदगी में खाना तैयार किया जाता था। मोमोज में इस्तेमाल होने वाला आटा बिना पैकिंग के ही रेफ्रिजरेटर में रखा गयाथा। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। स्टॉल लगाने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











