मुबई
आशका गोराडिया एक समय टीवी की पॉपुलर स्टार थीं, लेकिन साल 2019 में उन्होंने एक्टिंग और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसके बाद आशका गोराडिया ने एक कॉस्मेटिक कंपनी खड़ी की, जिसकी वैल्यू आज की तारीख में 1300 करोड़ रुपये है। आज आशका गोराडिया एक सफल बिजनेसवुमन हैं और गोवा में रहती हैं। आशका गोराडिया के 27 नवंबर को बर्थडे के मौके पर उनके बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं।
आशका गोराडिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में 'अचानक 37 साल बाद' से की थी। इसके बाद वह 'कुसुम', 'सात फेरे', 'सिंदूर तेरे नाम का' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे टीवी सीरियलों में काम किया। वह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने 2021 में एक्टिंग से रिटायर होने का ऐलान किया था।
आशका गोराडिया ने साल 2019 में एक्टिंग को अलविदा कह दिया और शोबिज से दूरी बना ली, और फिर तुरंत ही अपनी कॉस्मेटिक कंपनी खड़ी की, जिसका नाम 'रेने कॉस्मेटिक्स' है। आज यह कंपनी कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स को टक्कर देती है, जिसमें विनीता सिंह की शुगर कॉस्मेटिक्स भी शामिल है।
आशका गोराडिया ने साल 2018 में कॉलेज के दो दोस्तों- आशुतोष वलानी और प्रियांक शाह के साथ मिलकर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की थी। आज इसकी वैल्यू 1300 करोड़ रुपये यानी 13 अरब रुपये बताई जाती है। आशका इस कंपनी की डायरेक्टर और CMO हैं। आशका की 1300 करोड़ की नेट वर्थ है, जो उनकी कॉस्मेटिक कंपनी की बदौलत है।
आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल का गोवा में एक योग स्टूडियो भी है, जहां वह लोगों को योग सिखाते हैं। आशका के पति अमेरिका के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा आशका गोराडिया का मुंबई में एक आइसक्रीम पार्लर भी है, जिसका नाम ISAYICE है। इसकी अहमदाबाद में भी एक ब्रांच है। आशका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह ब्रेंट गोबल से साल 2016 में मिली थीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी। साल 2013 में आशका और ब्रेंट पैरेंट्स भी बन गए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











