मुंबई
प्यार का पंचनामा में नजर आईं एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बन गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक सोनाली और उनके पति आशीष सजनानी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनाली ने बुधवार शाम को सांताक्रूज के सूर्या अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी नॉर्मल थी। मां और बेटी दोनों ही ठीक हैं।
2023 में सोनाली और आशीष की हुई थी शादी सोनाली सहगल ने जून 2023 में आशीष सजनानी से शादी की थी। इस साल अगस्त में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।
इन फिल्मों में सोनाली आ चुकी हैं नजर सोनाली ने 2006 में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 12 में शामिल हुई थीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में प्यार का पंचनामा से हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। इसके बाद सोनाली को प्यार का पंचनामा 2 और वेडिंग पुलाव जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
गूगल पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं सोनाली सहगल प्यार का पंचनामा में नजर आईं एक्ट्रेस सोनाली सहगल को गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि सोनाली को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








