ब्राइटन (इंग्लैंड)
वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के विवादास्पद निर्णय के कारण साउथेम्प्टन को जीत से वंचित कर दिया गया और आखिर में उसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान ब्राइटन के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
काओरू मितोमा ने ब्राइटन को पहले हाफ में बढ़त दिलाई और फ्लिन डाउन्स ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागा। इसके कुछ मिनट बाद साउथेम्पटन के कैमरून आर्चर ने स्थानापन्न रयान फ्रेजर के क्रॉस को गोल में बदल दिया।
वीएआर में चार मिनट से अधिक की जांच के बाद फैसला किया गया कि आर्चर ऑनसाइड थे, लेकिन फिर गोलकीपर बार्ट वेरब्रुगेन के साथ बहस करने के कारण एडम आर्मस्ट्रांग को दंडित किया गया, जो ऑफसाइड थे लेकिन उन्होंने गेंद को स्पर्श नहीं किया था।
इस मैच में एक अंक हासिल करने से ब्राइटन के मैनचेस्टर सिटी के समान 23 अंक हो गए हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लिवरपूल 31 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











