राजकोट
पंजाब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ रिकार्ड 28 गेंद में शतक जड़ा। इसी के साथ वह र्विल पटेल के साथ सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे अभिषेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और 11 छक्के लगाए। पंजाब ने अभिषेक की इस आक्रामक पारी की बदौलत 9.3 ओवर में ही तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पंजाब की यह ग्रुप ए में सात मैचों में से पांचवीं जीत है और नॉकआउट में जाने के लिए उसने इस जीत के साथ अपने नेट रन रेट में भी बढ़ाया है।
28 गेंद में लगाया गया यह शतक अब विश्व में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल चौहान ने इस वर्ष जून में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाया था। इससे पहले मेघालय ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया था। मेघालय के अर्पित भटेवरा ने सर्वाधिक (31) रन बनाये। योगेश तिवारी (20), लैरी संगमा (21), जसकीरत सिंह (15), इबितलांग थाबाह (17) और एरियन संगमा (13)रन बनाकर आउट हुए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











