बिहार की मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज और कातिलाना डांस से फैंस का दिल धड़काती थीं। लेकिन इस बार उन्होंने जो कारनामा किया है, वो देख हर कोई ठिठक गया है। उनका नया फोटोशूट वायरल हो रहा है। उनका ये अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है।
मनीषा रानी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने इन फैंस के लिए वो कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। पर इस बार मनीषा ने अपनी जो फोटोज शेयर की है, उनमें कहर ढा रही हैं।
मनीषा रानी का पोस्ट वायरल
भीगे बालों और शिमरी ड्रेस में मनीषा रानी कहर ढा रही हैं। उनका ये रूप पहले शायद ही देखने को मिला हो। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लेडीज एंड जेंटलमेंट… मनीषा रानी।'
फैन ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है
मनीषा के इस पोस्ट पर अब्दू रोजिक ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं। विशाल सिंह ने पूछा, 'कौन है ये लड़की?' एक फैन ने लिखा, 'तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है।' एक और फैन लिखते हैं, 'भाईसाहब, इस लड़की ने तो लड़कियों की भी हार्ट बीट बढ़ा दी।'
'झलक दिखला जा 11' की विनर
27 साल की मनीषा रानी डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आई थीं। वो सेकंड रनर-अप थीं और विनर एल्विश यादव थे। उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' में पार्टिसिपेट किया और विनर बनीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











