कानपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे और रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 80 छात्रों को स्वर्ण और 41 छात्रों को रजक पदक प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 के कुल 1935 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को मानद उपाधि प्रदान की गई लेकिन निजी कारणों की वजह से वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के साथ दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे।
इधर, सीएम के कानपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर 800 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर में रहेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











