MY SECRET NEWS

भोपाल
मध्यप्रदेश के 16 अति-संवेदनशील जिलों में 8 से 10 दिसंबर 2024 तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष चरण सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38 लाख 64 हज़ार लक्षित बच्चों में से 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 95.08% है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी ग्राउंड वर्कर्स, चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अभियान में लगे सभी कर्मियों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे इसके लिये सतत प्रयास किये जायें।

उल्लेखनीय है कि अभियान के पहले दिन 29.08 लाख बच्चों, दूसरे दिन 5.06 लाख बच्चों और तीसरे दिन 2.59 लाख बच्चों को कवर किया गया। भोपाल में 3.35 लाख (87.76%) बच्चों को, विदिशा में 2.25 लाख (99.57%), और ग्वालियर में 3.27 लाख (94.35%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। भिंड में 2.83 लाख (97.31%) बच्चों को, दतिया में 1.14 लाख (98.08%) को, और शिवपुरी में 1.39 लाख (96.68%) बच्चों को कवर किया गया। इसी प्रकार टीकमगढ़ में 2.00 लाख (88.52%), निवाड़ी में 81,413 (89.99%), और कटनी में 1.73 लाख (99.92%) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। नरसिंहपुर में 1.65 लाख (97.35%), छिंदवाड़ा में 2.34 लाख (86.64%), सतना में 3.60 लाख (99.86%), और इंदौर में 5.08 लाख (97.38%) बच्चों को कवर किया गया। इसी तरह खरगोन में 2.59 लाख (95.30%), मंदसौर में 1.57 लाख (99.72%) और नीमच में 1.04 लाख (96.06%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0