सिंगरौली
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड नंबर 41 में इन दिनों शासकीय ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला शुर्खियों में है। नगर निगम सिंगरौली के अधिपत्य की पोखरी तालाब पर अतिक्रमणकरियो की गिद्ध दृस्टि पड़ गयी है जिसका परिणाम यह है की पोखरी तालाब पर मिट्टी डालकर उसपर अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। दशकों पूर्व साडा की ज़मीन पर बने पोखरी तालाब को नगर निगम ने अपने कब्जे में लेकर उसे शासकीय घोषित किया था। बताया जा रहा है की उक्त पोखरी पर अवैध अतिक्रमण कर निजी उपयोग में लेने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो जमीन के दलालों की सरपरस्ती में अतिक्रमणकारी बिना भय के अवैध कब्ज़ा कर रहा है।
पोखरी में मिट्टी डलकर उसका दायरा कम किया जा रहा है और पोखरी तालाब की ज़मीन को अपने कब्जे में लेने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रशासन यदि समय रहते कार्यवाही करता है तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लग सकता था बताते चलें कि गनियारी के आधे शहर का पानी निकासी का एक बहुत बड़ा माध्यम तालाब था परन्तु फिलहाल अवैध अतिक्रमणकारियो पर प्रसाशन की निगाह नहीं जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।