आगरा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से साल 2025 की कक्षा 12वीं का प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो स्टेज में होने वाली हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा है, 'उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं दो स्टेज में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित मंडलों के अंतर्गत जिलों में आयोजित की जाएंगी।' यानी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक चलेगा।
पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। दूसरा चरण में 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित होंगे।
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल
प्रैक्टिकल एग्जाम | डेट्स 2025 |
कक्षा 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा | 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 |
कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-1) | 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 |
कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-2) | 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 |
कक्षा 9वीं से 11वीं वार्षिक परीक्षाएं | 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 |
कक्षा 10वीं से 12वीं प्री–बोर्ड लिखित परीक्षाएं | 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 |
अंक अपलोड होने की शुरुआती डेट | 10 जनवरी 2025 |
इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्यों की निगरानी में आयोजित होंगी जोकि 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2025 तक चलेंगी। UPMSP ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा डेट्स घोषित कर दी है।
याद रखें, ये परीक्षाएं आपके स्कूल में ही होंगी। ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी, 2025 तक चलेंगी और ये भी आपके स्कूल की ओर से ही आयोजित होंगी। हाई स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बीते सालों की तरह इंटरनल असेसमेंट मॉडल पर आधारित होंगी, जिसमें प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होगा। यूपी बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य इन अंकों को UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जनवरी, 2025 से अपलोड कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि UPMSP से जुड़े सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV निगरानी में आयोजित करें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें