ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सबसे सक्सेसफुल शो 'स्क्विड गेम्स'। एक ऐसा जानलेवा, खूंखार और दिल दहला देने वाला शो, जिसे पहले ना कभी देखा और ना सुना गया। आर्थिक तंगी के कारण अपनी-अपनी जिंदगियों में परेशान कुछ लोग, बच्चों वाला गेम, लेकिन आखिरी में मौत का तांडव। इस साउथ कोरियन वेब सीरीज की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित नहीं है, लेकिन कुछ पहलू रियल लाइफ की चुनौतियों को दर्शाते हैं। इसका खुलासा शो के डायरेक्टर और राइटर Hwang Dong-hyuk ने हाल ही में किया है।

17 सितंबर 2021 को Squid Game का पहला सीजन रिलीज हुआ। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज है। अब इसका दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। ये नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर (गुरुवार) को दस्तक दे रहा है।

नौकरी से निकाला गया कर्मचारी गि-हुन
इससे पहले डायरेक्टर-राइटर Hwang Dong-hyuk ने कहा कि मेन हीरो गि-हुन एक नौकरी से निकाला गया कर्मचारी है। उसके जो अनुभव हैं, वो साल 2009 में हुए हिंसक सैंगयोंग (मोटर्स) हड़ताल से प्रेरित थे।

ह्वांग डोंग ह्युक ने कही ये बात
'स्क्विड गेम' की कहानी लिखने और शो का निर्देशन करने वाले ह्वांग डोंग ह्युक ने कहा, 'मैं ये दिखाना चाहता था कि आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसमें कोई भी साधारण मिडिल क्लास फैमिली का व्यक्ति रातोंरात आर्थिक सीढ़ी के निचले पायदान पर गिर सकता है।'

2009 में हुई थी हड़ताल
मई 2009 की बात है। दक्षिण कोरिया के Pyeongtaek में सैंगयोंग मोटर्स कंपनी ने 2600 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। यहीं से फैक्ट्री पर कब्जे और 77 दिनों की हड़ताल की शुरुआत हुई। ये गुलेल और स्टील पाइपों से लैस हड़तालियों और रबड़ की गोलियों व टेसर से लैस दंगा पुलिस के बीच झड़पों में समाप्त हुई। कई यूनियन सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया और कईयों को जेल में भी डाल दिया गया।

चिमनी के ऊपर 100 दिनों का धरना
ये संघर्ष खत्म नहीं हुआ। 5 साल बाद यूनियन के नेता ली चांग कुन ने हड़तालियों के खिलाफ और कंपनी के पक्ष में दिए गए फैसले के विरोध में फैक्ट्री की चिमनी के ऊपर 100 दिनों तक धरना दिया। उन्हें रस्सी से बंधी टोकरी से खाना भिजवाया जाता था।

30 लोगों की चली गई थी जान
ली चांग कुन ने एएफपी को बताया था कि जो लोग इस स्थिति से गुजरे थे, वो 'स्क्विड गेम' पर चर्चा नहीं कर पा रहे थे। हड़ताल के दुष्परिणामों, लंबी कानूनी लड़ाइयों के कारण श्रमिकों और उनके परिवारों पर वित्तीय और मानसिक विपत्ति आ पड़ी थी। इस वजह से किसी ने सुसाइड तक कर लिया। तनाव के कारण 30 लोगों की जान गई थी।

हड़तालियों के साथ बहुत बुरा हुआ!
उन्होंने कहा, 'हमें अयोग्य कमाने वाले और पुराने श्रमिक कार्यकर्ताओं के रूप में देखा गया, जो अपना दिमाग खो चुके हैं। हमारे बेहोश हो जाने के बाद भी पुलिस हमें पीटती रही। ये हमारे कार्यस्थल पर हुआ और इसे कई लोगों ने देखा।'

'सीरीज देख खाली और निराश महसूस हुआ'
ली चांग कुन ने कहा कि वो स्क्विड गेम के पहले सीजन के सीन से बहुत प्रभावित हुए थे, जहां गि-हुन अपने साथी प्रतियोगियों को धोखा ना देने के लिए संघर्ष करता है। 2021 में 'स्क्विड गेम' की सफलता ने उन्हें 'खाली और निराश' महसूस कराया। उन्होंने कहा, 'उस समय ऐसा लगा कि सैंगयोंग मजदूरों की कहानी को सीरीज में एक वस्तु में बदल दिया गया है।'

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0