पेट पर जमी चर्बी गंदगी का रूप है। यह मोटापा बढ़ाती है और मोटापा कई सारी बीमारियों को जन्म देता है। इसके कारण चेहरे का निखार चला जाता है और बेजान लगने लगता है। डॉक्टर मोटापे को डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की जड़ मानते हैं।
जिम-डाइटिंग के बिना वेट लॉस कैसे करें? लोगों को लगता है कि वेट लॉस करने के लिए जिम जाना या डाइटिंग करना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप शारीरिक गतिविधि को बढ़ाकर गलत खानपान को छोड़कर सही घरेलू उपाय आजमाएं तो आसानी से वजन कम किया जा सकता है।
डॉक्टर निशांत गुप्ता ने वेट लॉस का एक घरेलू नुस्खा बताया है, जो 15 दिन में असर दिखा देगा। यह आपके पेट की चर्बी कम करने के साथ चेहरे का निखार लाने में भी मदद करेगा।
वेट लॉस के लिए काढ़ा
एक चम्मच कटा हुआ अदरक
2 टुकड़े दालचीनी
2 इलायची
आधा चम्मच सौंफ
आधा चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच जीरा
ऐसे बनाएं ड्रिंक
2 गिलास पानी लेकर सारी चीजें डाल दें।
अब इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें।
इसके बाद इसे हल्का ठंडा होने दें और छान लें।
फिर इसमें आधा नींबू का रस डालकर पी लें।
15 दिन में घट जाएगा वजन
डॉक्टर के मुताबिक वेट लॉस की इस ड्रिंक को लगातार 15 दिन सेवन करना है। इससे पेट की सारी गंदगी निकल जाएगी और मोटापा कम हो जाएगा। इस उपाय से चेहरे पर निखार आने लगेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











