नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। चौथे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने भारत की नाक में दम किया हुआ है। 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। इन दोनों ने अभी तक मिलकर 110 गेंदों का सामना किया है। लायन 41 तो बोलैंड 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 105 रनों की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। एक समय ऐसा था जब कंगारुओं ने 91 पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग कर भारत को परेशान किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रनों पर सिमट गई थी।
जसप्रीत बुमराह भी नई गेंद से भारत को आखिरी विकेट नहीं दिला पाए। दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने जरूर लायन को अपने जाल में फंसा लिया था और स्लिप में केएल राहुल ने अच्छा कैच भी पकड़ा था, मगर बुमराह की वह नो बॉल थी जिस वजह से लायन को जीवनदान मिला। आज भारत ने कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जीवनदान दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन है। मेजबानों की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने 108 गेंदों का सामना कर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। ये पार्टनरशिप भारत पर भारी पड़ने वाली है।
भारत ने ली दूसरी नई गेंद
पुरानी गेंद से तो भारत को आखिरी विकेट मिला नहीं, अब दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद ले ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई गेंद से कुछ कमाल हो पाएगा या नहीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











