प्रयागराज
संगम तट पर लगने वाले देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ को लेकर हर विभाग तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ नगर पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस के जवान खास ट्रेनिंग में लगे हुए हैं।
पुलिस के जवान ले रहे सीपीआर देने की ट्रेनिंग
आपको बता दें कि बीते कुंभ 2013 में रेलवे स्टेशन में भगदड़ मची थी, जिसमें 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी इसी को ध्यान में रखते हुए कोई आपात स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस के जवान सीपीआर चोकिंग एवं अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं, ताकि महाकुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं को होने वाली किसी प्रकार की आपदा या हृदयाघात आने से मौके पर ड्यूटी रत स्टाफ प्राथमिक उपचार देकर किसी की जान बचा सके।
हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या से निपटने को दी जा रही ट्रेनिंग
आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन 1000 जवानों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है क्योंकि कड़ाके की ठंड के दौरान बुजुर्गों को काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही किसी तरह की आपदा, हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में जब तक डॉक्टर आएं, तब तक मरीज की हालत और खराब हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरहान आलम और उनकी टीम की मदद से यह ट्रेनिंग जवानों को दी जा रही है।
'मानवता सबसे बड़ा धर्म है'
फरहान आलम बताते हैं कि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ-साथ अन्य पुलिस के जवानों को भी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग ले रहे पुलिस के जवान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। पुलिसिंग के साथ-साथ अगर प्रथम उपचार की जरूरत पड़ेगी तो वह भी कर सकेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









