श्योपुर
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 घरों के आगे के चबूतरे और बाउंड्री बॉल सहित बड़े पैमाने पर किए गए बेजा कब्जे को तोड़ा गया. प्रशासन आगे सड़क निर्माण के बीच आने वाले मकानों को भी जमींदोज करेगा. इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.
जिले के विजयपुर में बंधपुरा से बस स्टैंड तक टू लाइन सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. लेकिन गांधी चौक से विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल तक सड़क के किनारे कई मकान अतिक्रमण की जद में है. करीब 20 मकानों पर प्रशासन पहले बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई कर चुका है. लेकिन बीच में विधानसभा उपचुनाव आ जाने की वजह से प्रशासन को यह कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी. अब फिर से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
अब बाजार के मुख्य गेट सहित करीब 60 मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया है. इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विजयपुर नगर को नई सुंदरता मिलने के साथ रोजाना निर्मित होने वाले जाम के हालातों से निजात मिल जाएगी. यह पूरी कार्रवाई विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई है.
विजयपुर अनुभाग के एसडीएम अभिषेक मिश्रा का कहना है कि विजयपुर में अतिक्रमण की वजह से सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा था. अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो भी मकान अतिक्रमण की चपेट में आएंगे उन्हें तोड़ा जाएगा और सड़क का काम पूरा कराया जाएगा.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











