रायपुर
छत्तीसगढ़ में भाजपा संविधान गौरव अभियान चलाएगी. इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस की. संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी पासवान ने कहा, कांग्रेस के लोग संविधान को अपनी ठेकेदारी समझते हैं. कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया. भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा उनको और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने का काम किया है.
उन्होंने कहा, संविधान गौरव अभियान 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर के काम और उनकी बातों को लेकर लोगों के पास जाएंगे. कांग्रेस के भ्रम फैलाने के रवैये को भी लोगों को बताएंगे.
भाजपा नेताओं ने कहा, राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा था कि वह ‘आरक्षण हटा देंगे.” ये वही धुन है, जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की. कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र