MY SECRET NEWS

सफल लोगों में कुछ खास आदतें होती हैं जिनकी वजह से वे आम लोगों से अलग दिखते हैं। ये आदतें उनके बोलने, खाने, रहने और जीवन को देखने के नजरिए से जुड़ी हो सकती हैं। व्यक्ति की पर्सनालिटी उसके जीवन से जुड़े कई राज बिना कहे भी खोल सकती है। ऐसा ही एक राज उसके हाथ मिलाने के तरीके से भी खुल सकता है। आइए जानते हैं व्यक्ति के हाथ मिलाने के तरीके से उसके व्यक्तित्व के बारे में क्या पता चलता है।

कसकर हाथ मिलाना
कई लोगों को दूसरे व्यक्ति से कसकर हाथ मिलाने की आदत होती है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी प्रवृत्ति के होने के साथ सामने वाले व्यक्ति को सम्मान देना अच्छी तरह जानते हैं। ये लोग दूसरे लोगों में भेद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं।

दोनों हाथों से पकड़कर हाथ मिलाना
अगर कोई व्यक्ति अपने दोनों हाथों से सामने वाले व्यक्ति की हथेली को थामकर हाथ मिलाता है तो उस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता बड़े संघर्ष के बाद मिलती है। ये लोग सिर्फ अपना हित देखकर आगे बढ़ने पर विश्वास रखते हैं।

कंधे पर हाथ रखना
कई लोग सामने वाले व्यक्ति से हाथ मिलाते समय उसके कंधे पर हाथ रख देते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से सब का भला सोचने वाले होते हैं और अपने आसपास के लोगों की उन्नति और समृद्धि की चाहत रखते हैं। ऐसे लोग अपने दोस्त-रिश्तेदारों का हर सुख-दुख और हंसी-खुशी में साथ देते हैं।

देर तक हाथ पकड़ना
अगर कोई व्यक्ति हाथ मिलाते समय देर तक सामने वाले व्यक्ति का हाथ पकड़कर रखता है तो इसका मतलब होता है उसे दूसरों पर नियंत्रण करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग चाहते हैं कि सभी लोग इनकी बातें माने और जब ऐसा नहीं होता तो यह चिढ़ जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ऐसे लोग सामने वाले व्यक्ति में गहरी रुचि और भरोसे को दर्शाते हैं।

हल्का हाथ मिलाना
जो लोग हल्का हाथ मिलाते है, यह उनकी झिझक और आत्मविश्वास की कमी को दिखाता है।

यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0