देहरादून
38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मल्टी पर्पस हॉल में टेबल टेनिस मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। महिला और पुरुष टीम स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं।
महिला टीम स्पर्धा: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का जलवा
महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
ग्रुप ए:
महाराष्ट्र ने तीनों मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया। दिल्ली ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जबकि उत्तराखंड को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
राउंड 1: महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 और तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया।
राउंड 2: महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 3-1 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से मात दी।
राउंड 3: महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 और दिल्ली ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया।
ग्रुप बी:
पश्चिम बंगाल ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने भी कड़ी चुनौती पेश की।
राउंड 1: पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 3-0 और हरियाणा ने गुजरात को 3-2 से हराया।
राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 और कर्नाटक ने गुजरात को 3-2 से मात दी।
राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-0 और हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2 से हराया।
पुरुष टीम स्पर्धा: तमिलनाडु और महाराष्ट्र की मजबूत शुरुआत
पुरुष टीम मुकाबलों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दबदबा रहा। तमिलनाडु ने ग्रुप ए में, जबकि महाराष्ट्र ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
ग्रुप ए:
तमिलनाडु ने अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
राउंड 1: तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-1 और असम ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया।
राउंड 2: तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-1 और तेलंगाना ने असम को 3-1 से हराया।
राउंड 3: तमिलनाडु ने असम को 3-0 और तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से मात दी।
ग्रुप बी:
महाराष्ट्र ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
राउंड 1: महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 3-0 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया।
राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 3-1 और महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया।
राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 3-0 और महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी।
अगले दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद
महिला और पुरुष दोनों वर्गों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं। उत्तराखंड को हालांकि संघर्ष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारू खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र










