झालावाड़
राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों पर फाइनल ईयर के दो छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। झगड़े में घायल छात्रों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद सातों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ढाबे पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट
कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश मीणा के अनुसार, झालावाड़ के कोटा रोड हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र देशराज चौधरी और रोहित जाखड़ चाय पीने गए थे। वहां उनकी एक इंटर्न डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
देशराज चौधरी ने डॉक्टर को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर ने अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया, और सातों ने मिलकर दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। झगड़े में दोनों छात्र घायल हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने दोनों घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण करवाया और सातों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक गुप्ता से इंटर्न डॉक्टरों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से उन्हें एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पत्र को कॉलेज के एकेडमिक हेड को सौंप दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






