MY SECRET NEWS

लखनऊ

राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव से लेकर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने फिर कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। चुनाव आयोग नोटिस भेजेगा तो कोर्ट में बात की जाएगी। वहां हमें अपनी बात और भी तफसील से रखने का मौका मिलेगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाकुंभ को लेकर 144 साल का भ्रम फैलाया। इससे बड़ा मिस मैनेजमेंट कभी नहीं देखा गया। कहा कि भाजपा की ट्रोलर टीम जिस तरह की भाषा का प्रयोग करेगी, उसे उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। डरी हुई भाजपा, सपा की मीडिया सेल पर हमला कर रही है।

भाजपा तोड़ रही भाषा की मर्यादा
समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मनीष अब समाजवादी मीडिया सेल के हिस्सा नहीं हैं। यदि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उसका मुहं तोड़ जवाब देगी। हमनें पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। जब समझौता हो गया था, तब इसको कौन तोड़ रहा है। हमारी सैकड़ों शिकायतें पड़ी हैं। लेकिन, भाजपा पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0