Youth Congress National Secretary held a meeting in Chhatarpur
छतरपुर । युवा कांग्रेस ने 2028 के चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। शनिवार शाम को छत्रसाल चौराहे स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका पटेल ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में प्रियंका पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को कमेटी का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया। प्रियंका पटेल ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2028 के चुनाव की तैयारियां अभी से ग्राउंड लेवल पर शुरू की जा रही हैं। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
I have recently started a website, the information you offer on this site has helped me greatly. Thank you for all of your time & work.