नई दिल्ली
इस वर्ष खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्व के कई खिलाड़ी भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है। बताना चाहेंगे यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा।
करीब 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे
इस दौरान लगभग 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्सा लेंगे।
इन स्थानों पर खेल स्पर्धाएं की जाएंगी आयोजित
कार्यक्रम के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 26 मार्च तक पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 21 से 25 मार्च तक पैरा शूटिंग स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है।
ज्ञात हो, खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था।
हरियाणा 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के 84 सदस्यीय दल में 25 खेलो इंडिया एथलीट शामिल थे, जिनमें से पांच पदक लेकर लौटे। भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते।
और अब 2025 में, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दूसरा राष्ट्रीय आयोजन होगा।
खेलो इंडिया पैरा गेम्स के बारे में
खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद प्रतिभाशाली एथलीटों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। दिसंबर 2023 में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण, पैरा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया था। ये खेल नई दिल्ली में तीन स्थानों पर सात खेल श्रेणियों में खेले गए। मार्च 2025 में राजधानी में आयोजित होने वाले केआईपीजी का दूसरा संस्करण भी छह श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











