नई दिल्ली
केंद्र सरकार की मुहिम रंग ला रहा है। दरअसल कुछ वक्त पहले केंद्र सरकार ने लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों पर मेड इन डिवाइस बनाने का दबाव बनाया था। हालांकि उस वक्त विदेशी लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का कहना था कि भारत लैपटॉप का एक छोटा मार्केट है। ऐसे में उसके लिए भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल होगा। लेकिन अब विदेशी लैपटॉप कंपनियां घरेलू 100 फीसद मेड इन इंडिया पीसी बनाने जा रही है।
कंपनी ने बनाया 3 साल का प्लान
ग्लोबल टेक कंपनी लेनोवो ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी अगले 3 साल में भारत में मेड इन इंडिया पीसी मैन्युफैक्चिरिंग के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। कंपनी की तरफ से पीसी बिजनेस के मामले में 100 फीसद लोकल प्रोडक्शन के टारगेट को हासिल कर लेगी। इसमें एआई पॉवर्ड पीसी के साथ लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट होंगे।
100 फीसद बनेंगे मेड इन इंडिया प्रोडक्ट
बता दें कि लेनोवो ने ऐसा ऐलान उस वक्त किया है, जब लेनोवो इंडिया में अपने 20 साल पूरे कर लिये हैं। लेनोवो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र कटियाल ने कहा कि अभी कंपनी की देश में पीसी सेल का 30 फीसद लोकल मैन्युफैक्चरिंग से आता है। यह आंकड़ा अगले साल 50 फीसद और तीन साल में 100 फीसद तक पहुंचने का अनुमान है।
पुडुचेरी में बनेगी प्रोडक्शन फैलिसिटी
कटियाल ने ये भी बताया कि Lenovo के पहले AI-पावर्ड सर्वर 1 अप्रैल से इसके इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब से रोल आउट होने शुरू हो जाएंगे। पिछले साल सितंबर में Lenovo ने पुडुचेरी में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी लॉन्च की थी, जो हर साल करीब 50,000 एंटरप्राइज AI सर्वर और 2400 हाई-एंड ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) बनाएगी।
लेनोवो भारत में करेगा रिसर्च एंड डेवलपमेंट का विस्तार
कंपनी बेंगलुरु में एक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। साथ ही भारत में अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) कैपेसिटी का विस्तार कर सकती है। कंपनी का मानना है कि भारत एक बड़ा मार्केट है। साथ ही भारत से बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि साल 2024 के लिए 18,000 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट्स बनाये गये हैं।
भारत में बनाए जा रहे ज्यादातर मोटोरोला फोन
लेनोवो की तरफ से भारत में AI में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका रेवेन्यू साल दर साल के हिसाब से 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। Lenovo भारत से ग्लोबल मार्केट में Motorola स्मार्टफोन एक्सपोर्ट कर रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब सभी Motorola फोन का प्रोडक्शन भारत में हो रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











