क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी:-  मंत्री दिलीप जायसवाल

 पार्टी में समन्वय बनाकर करेंगे कार्य:-  हीरा सिंह श्याम

 कोतमा विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत

 मंत्री दिलीप जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के उपस्थिति में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन

अनूपपुर
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोतमा विधानसभा के राजनगर ग्रामीण एवं बिजुरी मंडल में 7 मार्च 2025 को आयोजित कार्यशाला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल की गरिमामय में उपस्थिति रही।

अंतोदय के सपने को साकार कर रही है हमारी भाजपा सरकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा अंतोदय के सपने को साकार करने की दिशा में हमारी भाजपा सरकार तेज गति से कार्य कर रही है जिसका परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के बनने से संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। हम सबको मिलकर देश और प्रदेश का विकास करना है।

नई ऊर्जा के साथ करेंगे संगठन का कार्य

कोतमा विधानसभा क्षेत्र के राजनगर ग्रामीण मंडल के  सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी एवं बिजुरी मंडल के अतुल्य पैलेस में बिजुरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेंगे ,पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा ,संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, पार्टी में समन्वय  बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार प्रकट करते हुए बिजुरी नगर में संगठन के कार्य को संचालित करने हेतु भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

35 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

 नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू के द्वारा आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम मंत्री दिलीप जायसवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के द्वारा 35 करोड़ के विकास कार्यों का पूजन किया गया जो क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेमचंद यादव भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0