MY SECRET NEWS

बेंगलुरु

दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया.  रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित।अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.

हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से उन्हें (रन्या) को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कोर्ट में रो पड़ीं रन्या

पेशी के दौरान अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई  अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया.

इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है.

'मुझे धमकाते हैं…'

रन्या ने कहा, 'अगर मैं जवाब नहीं देती तो वे मुझे धमकाते हैं. कहते हैं, 'तुम्हें पता है कि अगर तुम नहीं बोलोगी तो क्या होगा.'

जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, 'उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.'

अभिनेत्री के जवाब में जज ने पूछा कि तुम्हें अपने वकील से बात करने के लिए 30 मिनट दिए गए थे. तुमने उन्हें क्यों नहीं बताया? उन्होंने इस बारे में याचिका क्यों नहीं दायर की?

DRI ने आरोपों को किया खारि

वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है.

अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है.

'हमने पूरी जांच की रिकॉर्ड'

अधिकारी ने कहा, 'पूछताछ के दौरान वह किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करती है. जब भी हम पूछते हैं, वह चुप रहती है. हमने पूरी जांच रिकॉर्ड कर ली है.'

आईओ ने आगे आरोप लगाया, 'यहां तक कि जब उसे सबूत दिखाए गए और विशिष्ट सवाल पूछे गए, तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसके वकीलों ने उसे अदालत में प्रवेश करते ही निर्देश दिया कि उसे क्या कहना है.'

इसके बाद न्यायाधीश ने रन्या की कानूनी टीम से उसके बयानों को प्रभावित करने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की.

DRI ने 4 मार्च को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि रन्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है.

 

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0