70वां महापरिनिर्वाण दिवस: अजाक्स भवन भोपाल में डॉ. बीआर आम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक किया याद

70th Mahaparinirvan Day: Dr. BR Ambedkar remembered with reverence at Ajax Bhawan, Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा 6 दिसंबर को भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 70 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर तुलसी नगर स्थित अजाक्स भवन में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण और प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य मप्र अजाक्स सत्य विजय चन्दन भी परिवार सहित उपस्थित रहे। मौजूद अजाक्स पदाधिकारियों ने बाबासाहेब के बताये मार्ग पर समाज को आगे बढाने का संकल्प लिया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपस्थित मुद्दों पर विमर्श भी किया गया। इसके बाद करीब साढ़े 3 किमी तक पैदल मार्च निकला। जिसमें सैकड़ों पदाधिकारी शामिल थे। कार्यवाहक अध्यक्ष इंजी. एसएल सूर्यवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए सेकंड स्टाफ से प्रकाश तरण पुष्कर चौराहा और लिंक रोड नंबर 1 से बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां अजाक्स पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक लोगों की उपस्थिति में बाबासाहब को माल्यार्पण किया। साथ ही सभी ने अजाक्स के प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर षडयंत्रपूर्वक हंगामा मचाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने बाबा साहेब के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया। सभी ने प्रदेश में साप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना के साथ समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही करवाने का संकल्प लिया।  ज्ञात हो कि अजाक्स ने उक्त मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से समय माँग चुका है, लेकिन आज तक मुलाकात का समय नहीं मिला। जिससे अजाक्स में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए संघ पदाधिकारियों द्वारा यह ज्ञापन बाबासाहेब के चरणों में अर्पित कर राज्य सरकार से प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तथाकथित लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है l यहां उपस्थित लोगों ने बाबसाहब को श्रद्धापूर्वक याद कर उनके सम्मान में नारे लगाए।  इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष इंजी. एसएल सूर्यवंशी के साथ महासचिव एमसी अहिरवार, विजय शंकर श्रवण, राजवीर सिंह अग्निहोत्री, निर्मला पाटिल, हनुमंत प्रभाकर, अशोक बैन, विनोद बट्टी और निर्मला प्रधान, बीएल भूआर्य, बंसीलाल धनवाल, अवधनारायण मकोरिया, घनश्याम भकोरिया, रितेष मैना, लखन गंगवार समेत बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। recent visitors 115

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीकमगढ़ में विशेष ‘प्रभात गश्त’ — भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस सतर्कतात

Special ‘morning patrol’ in Tikamgarh on the instructions of the Superintendent of Police – Police vigilance increased in crowded areas टीकमगढ़। जिले में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में आज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष प्रभात गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के निर्देशन में जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल, व्यस्त बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती। संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखना और नागरिकों को यह भरोसा देना है कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति त्योहारों को सुरक्षित और निडर वातावरण में मना सके। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा। इसका लक्ष्य है नागरिकों को सुरक्षा, विश्वास और सामूहिक सौहार्द का पूर्ण अनुभव कराना। टीकमगढ़ जिला पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा वचन। recent visitors 98

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Under the “Nyay Path Abhiyan”, Sarwai police station arrested the absconding accused carrying a reward of ₹10,000 in a 4-year-old rape case. छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”। “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई के 4 वर्ष पुराने वर्ष 2021 के दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट प्रकरण में फरार ₹10000 के इनामी आरोपी रवि भुर्जी पिता मंगी प्रसाद भुर्जी निवासी ग्राम नांद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, आरक्षक पवन, प्रवीण की भूमिका रही। “न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 660 से अधिक प्रकरणों के 8 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान। Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur recent visitors 89

MP खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंत्री बोले- वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो राशन पानी होगा बंद, कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग के अधिकारी बन गए क्या आप?

MP खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंत्री बोले- वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो राशन पानी होगा बंद, कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग के अधिकारी बन गए क्या आप?

MP Food and Supplies Minister said- If your name is not in the voter list, ration and water will be stopped, Congress said- Have you become an officer of the Election Commission? भोपाल ! मध्य प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री ने कहा कि ‘जिसने मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाया, उसे राशन और सरकारी सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी।’ उनके इस बयान ने जनता में हड़कंप और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ा दी हैं। बताया जाता है कि मंत्री सागर जिले की सुरखी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांवों में मतदाता सूची अपडेट होने का काम चल रहा है, इसलिए हर व्यक्ति अपना नाम जोड़वाए। उन्होंने कहा अगर नाम नहीं जोड़वाओगे तो राशन, आधार कार्ड और अन्य सुविधाएं बंद हो जाएंगी। 5–6 दिन का समय है, जाकर अपना फॉर्म जमा कर दो।’ हालांकि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है। इस प्रक्रिया का किसी भी तरह से राशन कार्ड या अन्य सरकारी योजनाओं से कोई संबंध नहीं है। न ही इसका प्रभाव राशन मिलने पर पड़ता है। विपक्ष का हमला- ‘नेतागिरी छोड़ चुनाव आयोग के अधिकारी बन गए क्या?’उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री किस अधिकार से ऐसे बयान दे रहे हैं? क्या वे चुनाव आयोग के अधिकारी हैं? कटारे ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है और चुनाव आयोग से मंत्री पर कार्रवाई की मांग की। recent visitors 85

विधानसभा में बंदर बनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, जिसने देखा रह गया हक्का-बक्का, जाने माजरा

विधानसभा में बंदर बनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, जिसने देखा रह गया हक्का-बक्का, जाने माजरा

MP Vidhan Sabha Winter Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के बीच उस समय विधानसभा में मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया, जब सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बंदर बनकर परिसर में दाखिल हुए। कोई उन्हें देखकर हंस रहा था तो कोई उनके संदेश की गंभीरता को भांप रहा था। सदन में इस अनोखे अंदाज में पहुंचने वाले कोई और नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव सीट से विधायक सुनील उईके हैं। चेहरे पर मास्क लगाए, हाथ में पोस्टर लिए सदन परिसर में पहुंच गए, जो सरकारी की जनविरोधी नीतियों का हवाला देकर विरोध कर रहे थे। सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष में बैठे कांग्रेस विधायकों द्वारा ये प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेत्रत्व में हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से विपक्ष ने सरकार को घेरा। खाद की कमी, किसानों की बदहाली और जनता की अनदेखी के खिलाफ इस अनोखे प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। बंदर का मास्क लगाए विधायक सुनील उईके हाथ में नकली उस्तरा भी लिए थे। वहीं, प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायक ‘बंदर के हाथ में उस्तरा’ जैसी कहावत के नारे लगा रहे थे। विधानसभा में आज 13,476.94 करोड़ रुपए के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को इसपर बजट पेश किया था। सबसे बड़ी राशि ग्रामीण विकास को मिली है। पीएम आवास के लिए 4,000 करोड़ और लाड़ली बहना योजना के लिए 1,794 करोड़ रुपए। किसानों के लिए समर्थन मूल्य भुगतान हेतु 2,001 करोड़, आपदा राहत के लिए 77.20 करोड़ और भावांतर योजना के लिए 500 करोड़ रखे गए हैं। विपक्ष बोला- जनता की पुकार, सत्ता पक्ष ने बताया सदन का अपमानजुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने बंदर का वेश धारण कर इशारा किया कि सरकार जनता को ‘बंदर’ बना रही है। उन्होंने कहा कि, ‘खाद नहीं मिल रही, बिजली नहीं मिल रही, किसान मर रहा है। सरकार हर वर्ग के हक पर उस्तरा चला रही है।’ कांग्रेस ने इसे जनता की पुकार बताया। तो वहीं, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने इसे सदन की गरिमा का अपमान ठहराया है। recent visitors 76

कलेक्ट्रेट पहुंच गया नशे में धुत बीएलओ बोला – वर्कलोड बहुत है… कलेक्टर के सामने ही कर दिया हंगामा

कलेक्ट्रेट पहुंच गया नशे में धुत बीएलओ बोला – वर्कलोड बहुत है… कलेक्टर के सामने ही कर दिया हंगामा

A drunk BLO reached the Collectorate and said, “The workload is too much…” He created a ruckus in front of the Collector. छिंदवाड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल्हनवाड़ा क्षेत्र का एक सहायक बीएलओ शराब के नशे में धुत होकर सीधे कलेक्टर से मिलने पहुंच गया। हाथ में गणना पत्रक और जुबान पर एक ही बात— “वर्कलोड बहुत है साहब… अब काम नहीं होगा।” सूत्रों के अनुसार सहायक बीएलओ का आरोप है कि उसकी वरिष्ठ बीएलओ उसके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और अत्यधिक काम का दबाव डालती हैं। इसी तनाव में वह सभी गणना पत्रक कलेक्टर को लौटाने आ गया। लेकिन नशे में उसके बेतुके व्यवहार को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल कलेक्ट्रेट से बाहर कर दिया। बाहर किए जाने के बाद भी वह देर तक मैदान में चक्कर काटता रहा और बड़बड़ाता रहा। इससे पहले वह एसडीएम कार्यालय पहुंचा था, फिर एडीएम ऑफिस गया, जहां भी उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस बीच जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का काम जोर-शोर से चल रहा है। अब तक 91% डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है और कलेक्टर हरेंद्र नारायण के नेतृत्व में 12 लाख 26 हजार से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायतों से लेकर शहर के मतदाता सहायता केंद्र लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं, जिसके चलते जिला वर्तमान में प्रदेश में 16वें स्थान पर चल रहा है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि भारी दबाव में काम कर रहे फील्ड स्टाफ की स्थिति आखिर कितनी तनावपूर्ण हो गई है। recent visitors 85

International Cheetah Day 2025: कूनो नेशनल पार्क में सीएम डॉ. मोहन यादव तीन चीतों को खुले जंगल में करेंगे आजाद

International Cheetah Day 2025: कूनो नेशनल पार्क में सीएम डॉ. मोहन यादव तीन चीतों को खुले जंगल में करेंगे आजाद

International Cheetah Day 2025 श्योपुर। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर तीन चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में रिलीज करेंगे। वर्तमान में कूनो के बड़े बाड़े में 8 चीते बंद हैं, जिनमें से तीन चीतों को जंगल में छोड़े जाने की अनुमति स्टेरिंग कमेटी द्वारा दी जा चुकी है। प्रशासन और वन विभाग आज होने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर सतर्क और मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आज कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कूनो और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने दिनभर कई स्थानों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण में शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ भी शामिल रहे। वन विभाग द्वारा तैयारियों को परखा गयाश्योपुर-शिवपुरी के कलेक्टर व एसपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था और तैनाती को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात निरीक्षण दल कूनो नेशनल पार्क के अहेरा गेट पहुंचा, जहां वन विभाग द्वारा की गई तैयारियों को परखा गया। अधिकारियों ने गेट से रिलीज प्वाइंट तक बनाई गई सड़क, सुरक्षा, संचार व्यवस्था और टीमों की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ आर. थिरुकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, वन विभाग के कई रेंजर-डिप्टी रेंजर और जिला प्रशासन की टीमें उपस्थित थीं। सभी अधिकारियों को रिलीज से जुड़ी सभी तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। recent visitors 66